फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी

Thu, 28 Mar 2024 10:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मचा है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दावेदारों ने फिर से दावा ठोक दिया। दावेदारों का दावा है टिकट में बदलाव होगा, जबकि प्रत्याशी भानु प्रताप के समर्थकों का कहना है कि उनका टिकट नहीं कटेगा।

विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी यानी सपा में टिकट को लेकर घमासान मचा है। बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दावेदारों ने फिर दावा ठोका। दावेदारों का दावा है टिकट में बदलाव होगा, जबकि प्रत्याशी भानु प्रताप के समर्थकों का कहना है कि टिकट नहीं कटेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चाय पर चर्चा में सहारनपुर के मतदाता बोले- डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट और बिजनौर सीट पर टिकट को लेकर लखनऊ में चर्चा हुई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह, सरधना विधायक अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री और किठौर विधायक शाहिद मंजूर, राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा, पूर्व सांसद हरीश पाल के बेटे नीरज पाल, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी थे। 

शाहिद मंजूर बिजनौर से दावेदार हैं, जबकि बाकी सभी मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से। टिकट को लेकर जोर आजमाइश जारी है। सपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह और बिजनौर सीट से दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया है। 

समाजवादी पार्टी के मेरठ जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने बताया कि उन्हें हाईकमान ने बुलाया था। अभी लखनऊ में ही हैं। टिकट को लेकर मंथन चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें