मेरठ जनपद के पावली खुर्द गांव में एलएलबी के छात्र प्रयाग की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी व एक लाख के इनामी सनी काकरान समेत तीन आरोपियों को सोनीपत में गिरफ्तार कर लिया गया। सनी काकरान, आशु और नसरूद्दीन शामिल है।
आरोपियों ने घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां
मेरठ जनपद के पाबली खुर्द गांव में बीते शुक्रवार को दिन निकलते ही सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉ के छात्र पर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। जिसमें छात्र को छह गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
ये था मामला
कंकरखेडा क्षेत्र के पाबली खुर्द निवासी प्रयाग (24) पुत्र निरंकार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर व एक लाख का इनामी सनी काकरान अपने साथियों के साथ प्रयाग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 15 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिसमें प्रयाग की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रयाग के भाई मयंक पर भी फायरिंग की गई थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके अलावा मयंक की पत्नी व बच्चों ने कमरे के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात