फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमरे में सोए परिवार पर भरभराकर गिरा लिंटर, दंपती व चार बच्चे दबने से घायल, महिला की अस्पताल में माैत

Thu, 15 Aug 2024 09:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की माैत हो गई। यहां कमरे में सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। इसमें परिवार के छह सदस्य दब गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की माैत हो गई।
विज्ञापन
कमरे की छत का पड़ा मलबा। - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में बुधवार को खड़ाैली गांव में कमरे के भीतर सोए परिवार के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। इससे दंपती और उसके चार बच्चे नीचे दब गए। धमाका होने पर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दाैड़े और परिवार को बाहर निकलवाया व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की उपचार के दाैरान माैत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में सुशील अपने परिवार के साथ रहता है। सुशील की गांव में ही टेलर की दुकान है। बुधवार देर रात सुशील अपनी पत्नी नीलम व चार बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दाैरान कमरे का लिंटर गिर गया।

लिंटर गिरने से महिला व बच्चे उसके नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह मलबा हटाकर महिला व बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को प्यारेलाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां रात में ही महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें