फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवपुरी के एक मकान से तीन बालिकाओं को कराया बंधन मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एएचटीयू और बाल कल्याण समिति ने चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर मंगलवार को रेलवे रोड क्षेत्र में देवपुरी स्थित मकान से तीन महिलाओं को बंधन मुक्त कराया। टीम बालिकाओं से काउंसलिंग कर उनके परिवार व मकान में बंधक बनाने के संबंध जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन करके सूचना दी की देवपुरी थाना रेलवे रोड मेरठ के एक मकान में तीन बालिकाओं को बंधक बनाकर रखा हुआ है। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बाल कल्याण समिति मेरठ को इसकी सूचना दी। मंगलवार को बाल कल्याण समिति के आदेश पर थाना एएचटीयू से हेड कांस्टेबल देवपाल सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू सैनी और शीतल, स्थानीय रेलवे रोड पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनमोहन सिंह, काउंसलर मुकुल सिंह व सुपरवाइजर रेविका कश्यप टीम मौके पर पहुंची। नीतू अरोड़ा पत्नी राजेश अरोड़ा के घर से तीन बालिकाओं को बंधन मुक्त कराया गया। इसके बाद तीनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति मेरठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें