फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायरा पेट्रोल पंप: दो बाइकों में कम तेल डालने पर जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे मालिक, सामने आई सच्चाई

Fri, 22 Sep 2023 03:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : नायरा पेट्रोल पंप पर दो बाइकों में कम तेल डालने पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पंप मालिक मौके पर पहुंचे और जांच कराई। जांच में कर्मचारी की गड़बड़ी का सच सामने आ गया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित फेस वन कॉलोनी के सामने बने नायरा पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव बटजेवरा का रहने वाले इंद्रपाल अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल में तेल डलवाने के लिए पहुंचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल में 155 रुपये का तेल डलवाया तो उसे शक हुआ की सेल्समैन ने उसकी मोटरसाइकिल मे कम तेल डाला है। तभी अलीगढ़ के अर्जुन ने भी अपनी मोटरसाइकिल में तेल डलवाया। उसे भी शक हुआ कि उसकी मोटरसाइकिल में भी तेल कम डाला गया है। जिसको लेकर इंद्रपाल और अर्जुन ने नायरा पेट्रोल पंप पर हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक भी वहां पहुंच गए। दोनों मोटरसाइकिल में डाला गए तेल को जब बाहर निकाल कर नापा गया तो दोनों मोटर की साइकिल में तेल कम मिला। जिसके बाद पंप के मालिक ने सेल्समैन को धमकाया और मालिक ने सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: देवबंद: एटीएस ने एक संदिग्ध उठाया, टीम को मिले अहम सबूत, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इंद्रपाल और अर्जुन की मोटरसाइकिल की टंकी का टैंक फुल कर दिया गया। जिसके बाद हंगामा कर रहे दोनों व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में तेल डलवा कर चले गए।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें