छात्र की हत्या का पता लगते ही गोविंदपुर गांव के लोग भी मेडिकल पहुंच गए। परिजनों ने और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी किठौर नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मेडिकल पहुंचे।
ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में तुषार भाटी और गुल्लू को नामजद करते हुए शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया था। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। छात्र की मौत का पता लगने पर पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
प्राथमिक जांच में छात्रों की आपसी रंजिश का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है। पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली जा रही है। रात में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। - केशव कुमार, एसपी देहात