फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Case : कुत्ते पालने का है शौक, पर पड़ोसी बन गया दुश्मन, पूरा मामला सुन अधिकारी भी हैरान

Tue, 21 Jun 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

कुत्ते से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारी से गुहार लगाई है। लेकिन पूरा मामला सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
पालतू कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं शौक बड़ी चीज है और लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए जीते हैं। लेकिन अगर यह शौक आपको दूसरों का दुशमन बना दे तो रंजिश शुरू हो जाती है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में सामने आया है। यहां सरधना थाना क्षेत्र के गांव पिटलोकर में कुत्ते को लेकर दो परिवारों के बीच रंजिश हो गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम पिटलोकर के एक निवासी गुलबहार को कुत्ते पालने का शौक है। उनके पड़ोसी को उनके इस शौक से परेशानी है। गुलबहार ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसके पालतू  कुत्ते को मारने की कोशिश की। आरोप है कि दूध में जहर मिलाकर उसके पालतू कुत्ते को पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा है। बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
गांव पिटलोकर निवासी गुलबहार ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी लेकिन, पुलिस ने उसे कार्रवाई किए बिना ही टरका दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Ram Rahim: सुकून का एक महीना, हनीप्रीत के संग ऐसे बीत रहे बाबा राम रहीम के दिन, आश्रम में एंट्री शुरू
विज्ञापन


एसएसपी को सौंपी सीसीटीवी फुटेज
गुलबहार ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में जाकर सीसीटीवी फुटेज देते हुए शिकायत पत्र लिखा। वहीं एसएसपी कार्यालय में अधिकारी सीओ रूपाली राय नें उन्हें सांत्वना देते हुए जल्द समाधान कराने की बात कही है। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को इस मामले की जांच शुरू कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें