अपर आयुक्त चैत्रा वी ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
- फोटो : amar ujala
IAS News: मेरठ की अपर आयुक्त चैत्रा वी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका है। नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में आईएएस चैत्रा वी ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिविल सर्विसेज महिला एकल वर्ग में प्रतिभाग करते हुए यह पदक जीता।