एनसीसी में लेफ्टिनेंट और मेरठ के फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री के शिक्षक आईए खान का आज शाम निधन हो गया। उन्होंने 60 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
आई खान को लोग कैप्टन अंकल के नाम से जानते थे। उन्होंने समाज सेवा के लिए अनेक कार्य किए। वह कूड़ा बीनने वालों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा भी देते थे। उनके निधन पर कॉलेज प्रबंधन में शोक की लहर है।