फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कंकरखेड़ा में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान

Sun, 03 Oct 2021 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेडा पुलिस ने पावली खास में नाले से एक महिला की सिर कटी लाश मिली। घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेडा पुलिस ने पावली खास में नाले से शनिवार को महिला का शव सड़ी गली अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरे दिन भी उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव को नाले से निकालकर मॉर्चरी के लिए भेजा। 

विज्ञापन


शनिवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां नाले से महिला का सड़ा गला शव बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि नाले के आसपास कुछ दिन से बदबू आ रही थी। नाले के पास से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। 

यह भी पढ़ें:  रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना लग रहा है। महिला का सिर भी नहीं था, और बहुत ही बुरी तरह से सड़ा हुआ था। आवारा जानवरों ने महिला के शरीर को कई जहां से खा रखा था। इस कारण महिला की उम्र का अंदाजा नहीं हो पा रहा है। महिला के शरीर के कपड़े भी गल चुके हैं।  
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई मगर शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर नाले से महिला का शव बरामद किया गया लेकिन अभी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें