फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति के अपहरण का मचा शोर, तीन घंटे बाद जंगल से बरामद, सच्चाई जानकर पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

Sat, 10 Aug 2024 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में युवक के अपहरण का शोर मच गया। पुलिस पहुंची तो तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे जंगल से बरामद कर लिया गया। वहीं जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी अरशद ने मायके गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए शुक्रवार को अपहरण व मारपीट का नाटक रच दिया। युवक ने परिजन को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। परिजन और पुलिस युवक की तलाश में जुट गए। लगभग तीन घंटे बाद युवक हाईवे किनारे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

सरधना रोड स्थित नंगलाताशी निवासी असलम ने बताया कि उसका छोटा भाई अरशद सरिया का काम करता है। शुक्रवार को अरशद घर पर मौजूद था। इसी बीच वह सुबह के समय कुछ काम के लिए सरधना फ्लाईओवर के पास तक गया था। सुबह 11 बजे अरशद ने वीडियो कॉल कर परिजनों को बताया कि कुछ युवक हाईवे पर जिटोली फ्लाईओवर के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। युवक की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में जिटोली फ्लाईओवर के पास पहुंचे।\
 

परिजन ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवक की तलाश में जंगल दो घंटे सर्च अभियान चलाया। वहीं युवक के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन युवक का नंबर बंद आ रहा था।

दोपहर के समय युवक ने दोबारा से परिजन को फोन कर जंगल में पड़े होने की जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे तो युवक ईंख के खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि युवक ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए नाटक रचा था। युवक नशे की हालत में है। युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व पत्नी चली गई थी मायके
पुलिस ने बताया कि युवक की शादी जयपुर निवासी महिला से हुई थी। पांच दिन पूर्व महिला अपने मायके चली गई थी। मायके जाने के बाद पत्नी युवक का फोन नहीं उठा रही थी। युवक को लगा था कि उसके अपहरण की जानकारी होने पर उसकी पत्नी लौट आएगी। लेकिन पुलिस ने युवक के नाटक की पोल खोल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें