उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के नि.सदस्य नमन त्रिलोक भारद्वाज से सहारनपुर से आए हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव मनोज कुमार सहित उनकी संस्था के अन्य पदाधिकारी ने कार्यालय पर भेंट की।
इस दौरान स्काउट गाइड के सचिव मनोज सिंधी ने नमन भारद्वाज को एक पत्र सौंपते हुए स्काउट गाइड के फर्जी राष्ट्रीय सचिव पर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक पत्र सौपा। साथ ही कहा कि मेरे नाम से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जो कि गलत है आपसे अनुरोध है हमारी मदद कर इस विषय की जांच कर नीरज पटेल के खिलाफ कार्यवाई करने का कष्ट करें।
इस दौरान नमन भारद्वाज स्वयं प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे जहां पूरे प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं के मांग पत्र को रजिस्ट्रार धीरेन्द्र कुमार के समक्ष रखा, जिसके बाद रजिस्टर द्वारा नमन भारद्वाज एवं हिंदुस्तान स्काउट गाइड के पदाधिकारी को आश्वत करते हुए कहा गया कि मैं इस विषय पर जांच करके स्पष्टता के साथ जो सही होगा उसी अनुसार कार्रवाई करूंगा।