राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आज युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन डाबका मोड साईं धाम कॉलोनी मैदान में किया गया।। मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी दोपहर को कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे।मेरठ, बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों से युवा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है।