मेरठ में सोमवार दोपहर कमिश्नर आवास चौराहे के पास प्रभात नगर में तेज गति से जा रही बस ने महिला को रौंद डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला साधना उम्र 38 निवासी अल्लीपुर कटीरा बाबूगढ़ के ऊपर चढ़ गया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।