फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा: खींचतान के बाद सपा ने अतुल पर चला दांव, अरुण गोविल और देवव्रत त्यागी से मुकाबला

Tue, 02 Apr 2024 07:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मुकाबला अब और भी दिलचस्प होगा। सपा ने सोमवार देर रात अतुल प्रधान को प्रत्याशी घोषित कर दिया। बता दें कि इस सीट से पहले अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन उनका टिकट होल्ड कर लिया था।
विज्ञापन
अतुल प्रधान, अरुण गोविल, देवव्रत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी यानी सपा में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट को लेकर पिछले 17 दिन से चली आ रही खींचतान पर सोमवार रात विराम लग गया। सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 15 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन


सपा में टिकट को लेकर खूब रार रही। भानु प्रताप सिंह के टिकट के कटने की चर्चा रही। हालांकि किसी और प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी। भानु प्रताप भी दावा कर रहे थे कि वही प्रत्याशी हैं। सोमवार को सपाइयों में हलचल तब और बढ़ गई, जब शहर विधायक रफीक अंसारी के अधिवक्ता ने उनके नाम से नामांकन पत्र ले लिया।

यह भी पढ़ें: सत्ता का संग्राम: अमर उजाला चुनावी रथ आज मेरठ में, चाय पर चर्चा, नेताओं से होंगे सवाल-जवाब

विज्ञापन

इसके अलावा हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी टिकट को लेकर लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। इससे योगेश वर्मा और भानु प्रताप के समर्थकों में निराशा है। वहीं, अब स्थिति साफ हो गई है। भाजपा के अरुण गोविल, बसपा के देवव्रत त्यागी और सपा के अतुल प्रधान के बीच मेरठ-हापुड़ लोकसभा का मुकाबला होगा। सपा ने मेरठ के अलावा आगरा से सुरेश चंद कदम को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

अरुण गोविल के नामांकन में होंगे शामिल उपमुख्यमंत्री
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण गोविल मंगलवार को नामांकन करेंगे। सुबह 9:30 बजे एफ ब्लॉक शास्त्री नगर पर नामांकन सभा होगी। फिर नामांकन यात्रा सेंट्रल मार्केट से होते हुए गढ़ रोड, बुढ़ाना गेट होते हुए कचहरी पर जाकर खत्म होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में रहेंगे।

 

उपमुख्यमंत्री दिल्ली से हेलिकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन में 11:45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह शास्त्री नगर स्थित शुभकामना बैंक्वेट हॉल में नामांकन सभा में शामिल होंगे। चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वह वार्ता करेंगे। काफिले के साथ भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल कराकर पौने दो बजे दिल्ली चले जाएंगे।
विज्ञापन

35 उम्मीदवार ले चुके नामांकन, दो ने किए दाखिल
कलक्ट्रेट में सोमवार को रफीक अंसारी के अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना पार्टी से इंतखाब अहमद, निर्दलीय संजीव कुमार और निर्दलीय प्रदीप कुमार ने भी नामांकन पत्र लिए। अभी तक 35 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं, जिनमें से दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें