फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट: सपा से भानु प्रताप के बाद रफीक अंसारी ने खरीदा नामांकन पत्र, योगेश वर्मा भी रेस में

Mon, 01 Apr 2024 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है। सपा से घोषित उमीदवार भानु प्रताप सिंह के बाद सपा विधायक रफीक अंसारी ने भी नामांकन पत्र ले लिया। कहा जा रहा है कि भानु प्रताप सिंह का टिकट पार्टी ने होल्ड किया हुआ है। वहीं योगेश वर्मा भी दौड़ में हैं।
विज्ञापन
रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर अभी कलह जारी है। सपा से घोषित उमीदवार भानु प्रताप सिंह के बाद सपा विधायक रफीक अंसारी ने भी नामांकन पत्र ले लिया। जिसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी से भानु प्रताप सिंह का टिकट काटकर मेरठ-हापुड लोकसभा से रफीक अंसारी भी प्रत्याशी हो सकते हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।इसमें चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र ले लिया है, जिनमें सपा विधायक रफीक अंसारी के नाम से नामांकन पत्र भी लिया गया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं में अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: Election 2024: रैली के दिन RLD को बड़ा नुकसान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह पहले दिन ही नामांकन पत्र लेकर जा चुके हैं। उन्होंने अभी पर्चा दाखिल नहीं किया। सेवानिवृत आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना पार्टी से इंतखाब अहमद ने भी नामांकन पत्र लिया है।  

वही,  संजीव तोमर और प्रदीप कुमार ने निर्दलीय नामांकन पत्र ले लिया। नामांकन पत्र की प्रक्रिया को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार को भाजपा से मेरठ-हापुड लोकसभा से उम्मीदवार अरुण गोविल नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें