फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : कंकरखेड़ा में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

Sat, 07 Aug 2021 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में शनिवार को एक युवती ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों ने मामले में कोई भी पुलिस कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि युवती लंबे समय से बीमार चल रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-टू में रहने वाली 18 वर्षीय युवती जिया चौधरी शुक्रवार देर रात अपने मकान पर ही थी। उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवती रात को अपने कमरे में सोने गई थी। 

शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को फिक्र हुई। वे कमरें में गए लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। वहीं अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। उनकी बेटी जिया का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। 
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। 

बताया गया कि युवती जिया लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसके कारण वह काफी परेशान थी। उसका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण ही बेटी ने ये खौफनाक कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें