कोरोना काल में कई ट्रेनें ट्रैक से गायब हो गई हैं। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, मेरठ-अंबाला और मेरठ खुर्जा पैसेंजर के संचालन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे हजारों यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन इन तीनों ट्रेनों पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बरेली, अंबाला, खुर्जा जाने वाले यात्रियों की सुनवाई नहीं हो रही हैं।
काफी जद्दोजहद के बाद मेरठ से लखनऊ के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था। अब दो वर्ष से ट्रेन का संचालन बंद होने से रेलवे भी इसे भूल गया है, जबकि नौचंदी और संगम का संचालन लगातार किया जा रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से मेरठ से लखनऊ जाने वाले यात्री एक दिन में भी आसानी से लौट सकते हैं, लेकिन इस ओर रेलवे कोई विचार नहीं कर रहा है।
डिम्पी गर्ग बने दिल्ली डिवीजन के डीआरएम
रेलवे बोर्ड ने कई डिवीजन के डीआरएम को बदल दिया है। इसमें दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखमल चंद जैन को भी बदला गया है। उनके स्थान पर डिम्पी गर्ग दिल्ली डिवीजन के नए डीआरएम बनाए गए हैं।