शहीद स्मारक पर 24 घंटे के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित कर दी गई। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शासन के फंड और गेल गैस की सहायता से इस कार्य को पूरा कराया है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने इस निर्माण को पूरा किया है।
आजादी के 75वें वर्ष पर मेरठवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शहर के शहीद स्मारक पर 24 घंटे के लिए ज्योति प्रज्ज्वलित कर दी गई। जो अब से अनवरत प्रज्ज्वलित रहेगी। इसका शुभारंभ पश्चिमी यूपी सब एरिया के जीओसी ए. के. गुप्ता, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कई वर्षोें से शहीद स्मारक पर अमर जवान ज्योति की मांग की जा रही थी। अमर उजाला ने भी लगातार खबर प्रकाशित कर इसे प्रशासन के संज्ञान में डाला था। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने शासन के फंड और गेल गैस की सहायता से इस कार्य को पूरा कराया है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने इस निर्माण को पूरा किया है।
1857 की क्रांति के स्थल शहीद स्मारक पर उन 85 सेनिकों को भी श्रद्धाजंलि मिली है, जिन्होंने क्रांति की पहली चिंगारी में अपना सब कुछ बलिदान किया। उनके नाम भी शहीद स्मारक में शिलापट पर लिखे गए हैं। ज्योति प्रज्ज्वलित होने के बाद शहीद स्मारक पर भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। इसके अलावा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।