फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : किठौर में दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Aug 2021 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

बहन की हत्या कर शव जलाने के आरोप में मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala, meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक विवाहिता की दहेज की मांग पूरी न होने के कारण हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जला दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


मुरादनगर के मीरापुर क्षेत्र की रहने वाली शबिस्ता पु़त्री बाबर का निकाह साल 2018 में  मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र निवासी शहजाद से था। पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि निकाह के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज और पैसों के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौते के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।

रविवार को ससुराल वालों ने उसकी बहन बहन की हत्या कर शव को जला दिया। इसके बाद ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर भाग गए।

वहीं घटना के बाद मृतका के भाई ने मृतका के पति शहजाद, देवर सरताज व सफात, दौरानी रिहाना तथा पहली पत्नी के बच्चे पुत्री तबस्सुम, बेटा शुभान, सास रहमत और बहन नूरजहां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें