फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हंगामा करने से रोका तो महिला सिपाही को जड़े थप्पड़, इस बात से थी नाराज

Sat, 01 Oct 2022 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर थाने में शुक्रवार को जमकर बखेड़ा हुआ। यहां एक महिला ने पति को हिरासत में लेने पर हंगामा कर दिया। महिला सिपाही ने उसे हंगामा करने से रोका तो उल्टा सिपाही से ही मारपीट कर दी गई। 
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर थाने में एक महिला ने पति को हिरासत में लेने पर हंगामा कर दिया। ऐसा करने रोका तो उसने महिला सिपाही को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी हिरासत ले लिया। 

विज्ञापन


मलियाना निवासी एक महिला का भाभी से विवाद चल रहा है। कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पुलिस महिला के पति को टीपीनगर थाने ले आई। इसके बाद उसकी पत्नी अपनी मां और बहन को लेकर पहुंच गई। उसने हंगामा शुरू कर दिया।

एक महिला सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि दंपती को हिरासत में लेकर उनके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें