फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रिश्ते तार-तार, भाई को धमकी देकर सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा पिता

Thu, 19 Jan 2023 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने पिता और बेटी के रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर दिया। यहां एक पिता अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। किशोरी ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सौतेली बेटी से पिता दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसके बडे़ भाई की हत्या की धमकी देता था। बुधवार को पीड़िता किशोरी ने अपनी बहन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट निवासी किशोरी (17) अपनी बड़ी बहन के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। किशोरी के मुताबिक, पांच साल पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: रणजी मैच में पहुंचे सुरेश रैना व प्रवीण कुमार, ओडिशा ने 1 विकेट खोकर बनाए 61 रन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक साल पहले किशोरी की मां की मौत के बाद पिता ने एक अन्य महिला से निकाह कर लिया और किशोरी की मां के मकान में ही रहने लगा। किशोरी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

बुधवार को किसी तरह बंधन मुक्त होकर किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने सौतेले पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें