एक्सप्रेसवे पर शराबियों ने मचाया हुड़दंग
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भोजपुर टोल के समीप कई युवकों ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाया। काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम को भोजपुर टोल के समीप कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रह थे। युवक कार खड़ी कर तेज आवाज में गाना बजाकर एक्सप्रेसवे पर डांस कर रहे थे। टोल कर्मियों ने उन्हें मना किया तो उनके अभद्रता की। आठों आरोपियों की पहचान नितिन, विशाल पुत्र उमेश तथा विशाल पुत्र प्रमोद और चीनू निवासी गांव निलोहा थाना मवाना जनपद मेरठ तथा सारंग, मिलनजीत निवासी गांव कोल मेरठ, रवि कुमार निवासी गांव भैंसा व अनुज निवासी गांव छछरपुर थाना खतौली बताया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।