फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर मेरठ के युवक ने कचरे से तैयार की ईको फ्रेंडली पेंसिल

Thu, 06 Dec 2018 09:40 AM IST
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
pencil
अब आप बच्चों के नन्हे कोमल हाथों में वेलवेट पेंसिल देकर शिक्षा की नींव रख सकते हैं। मेरठ के युवा उद्यमी सजल मुटरेजा ने बेकार प्लास्टिक व पुराने अखबारों के मटीरियल से इसे तैयार किया है। इस इनोवेशन में सजल को छह महीने लगे और एक महीने पहले उन्होंने इसका कारोबार शुरू किया है। दिल्ली सहित मेरठ में ईको फ्रेंडली पेंसिल की मांग बढ़ रही है। पेंसिल को ‘गो-ग्रीन ईको फ्री वुड फ्री पेंसिल’ का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
pencil
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से आकर्षित होकर मेरठ के बांबे बाजार निवासी 23 वर्षीय सजल मुटरेजा ने यह पहल की है। पेड़ों को बचाने की दिशा में उनकी यह पहल छोटी जरूर है, लेकिन अहम मानी जा रही है। वेलवेट पेंसिल में 70 प्रतिशत बेकार प्लास्टिक व 30 प्रतिशत पुराने अखबार को मटीरियल बनाया जाता है। इसके बाद पेंसिल पर वेलवेट पाउडर से कोटिंग की जाती है। कोटिंग मशीन की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये आई है।
विज्ञापन

3 of 5
pencil
भविष्य के लिए खास प्लानिंग 

सजल ने पेंसिल को घर घर पहुंचाने के लिये एनजीओ से जुड़ने का प्लान बनाया है। कीमत कंट्रोल करने के लिये पेंसिल की पैकिंग साधारण ही रखी है जिससे भविष्य में प्रोडक्शन में कोई परेशानी न हो। सजल के पिता संजय मुटरेजा का सदर बाजार में क्रॉकरी का काम है जबकि मां मीनू मुटरेजा हाउस वाइफ हैं। माता-पिता ने ईको फ्रेंडली पेंसिल बनाने में पूरा सपोर्ट किया है। 

4 of 5
pencil
बच्चों को खूब लुभा रहीं रंग-बिरंगी पेंसिल 

सजल मुटरेजा ने बच्चों को लुभाने के लिये वेलवेट में विभिन्न रंग डाले हैं, जो बच्चों को खूब भा रहे हैं। 26 जनवरी व 15 अगस्त के लिये तिरंगे के रंग में पेंसिल तैयार करने की प्लानिंग है। वह कई बार तिरंगी पेंसिल तैयार भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
वेलवेट कोटिंग से बच्चों की कोमल उंगलियों से पेंसिल की पकड़ आसान होती है, हाथों में पसीने भी नहीं आते हैं। खास बात है पेंसिल की कीमत बाजार में उपलब्ध साधारण पेंसिल जैसी ही है। रिटेल में ग्राहकों को 5 रुपये की पेंसिल उपलब्ध है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें