फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के कंधे पर विदा हुए इंस्पेक्टर सुबोध, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम

Wed, 05 Dec 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Subodh Kumar Rathore
बुलंदशहर के स्याना की चिंगरावठी चौकी पर सोमवार को दंगाइयों का शिकार हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को मंगलवार को पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। पुलिस लाइन में आला अफसरों ने इंस्पेक्टर सुबोध के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। साथ ही पार्थिव शरीर को कंधा देकर सरकारी वाहन तक पहुंचाया। वहीं दिन भर सोशल मीडिया पर भावुक संदेशों से साथ शहीद इंस्पेक्टर को श्रद्धांजलि दी गई:-
विज्ञापन

2 of 7
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह पुलिस लाइन परिसर में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। पहले डीएम अनुज कुमार झा ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार, एसएसपी केबी सिंह समेत अन्य अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। एक एक कर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भी अपने चहेते इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई दी। साथ ही एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों ने इंस्पेक्टर की अंतिम यात्रा में पार्थिव शरीर को कंधा देकर सरकारी वाहन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

3 of 7
Subodh Kumar Rathore
मां देख तिरंगा मेरे तन पर, कितना सुंदर खिलता है
'मां देख तिरंगा मेरे तन पर, कितना सुंदर खिलता है। ऐसा कफन मेरी मां बस, किस्मत वालों को मिलता है। देकर समर्पण मातृभूमि को, गर्व से मैं इठलाता हूं। मै तेरा बेटा बनकर आया, इस दुनिया में मां, लेकिन भारत मां का बेटा बनकर इस दुनिया से जाता हूं।' उत्तर प्रदेश पुलिस क्लब ने यह पंक्ति लिखते हुए शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर को श्रद्धांजलि दी है।

4 of 7
Subodh Kumar Rathore
बुलंदशहर में चिंगरावठी पुलिस चौकी पर सोमवार को शहीद हुए स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर की शहादत सोशल मीडिया पर छायी रही। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस क्लब ने लिखा कि बहुत दुखद, यूपी पुलिस ने खोया एक शेर दिल इंस्पेक्टर। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की शहादत पर पुलिस विभाग में भी शोक छाया रहा। पुलिस ऑफिस में मंगलवार को एसपी देहात राजेश कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। वहीं सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर की शहादत पर लिखा है कि यूपी पुलिस ने एक होनहार इंस्पेक्टर खो दिए, जहां भी तैनात रहे वहां के व्यक्ति उन्हें कभी भूल नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Subodh Kumar Rathore
पुलिस अफसरों ने व्हाट्सएप पर भी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का फोटो लगाया। मेरठ में आईपीएस अधिकारी सतपाल सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, इलाहाबाद में आईपीएस अधिकारी सुकीर्ति माधव, सीओ स्याना एसपी शर्मा, बुलंदशहर में एसपी क्राइम शिवराम यादव और एसपी सिटी प्रवीण रंजन के अलावा सिपाही और दरोगाओं ने भी इंस्पेक्टर सुबोध का फोटो लगाया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Subodh Kumar Rathore
शहीद को दी श्रद्धांजलि
युवा सेवा समिति ने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज से लेकर बच्चा पार्क तक कैंडल मार्च निकलकर शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बासित अली, अरशद सैफी, दानिश, इकबाल, रहीस अलवी, सउद फैजी आदि रहे। उधर व्यापार मंडल ने भी शहीद सुबोध कुमार को पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्घांजली दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल ने कहा कि धन्य हो ऐसी मां जिसने वीर शहीद सुबोध कुमार जैसे पुत्र को जन्म दिया। कुशान गोयल, निसार अहमद, शोएब, विनीत जिन्दल, अजीम, ओम प्रकाश वन्दना, तरूण शर्मा, रवि वर्मा आदि रहे। उधर मोदीपुरम के पल्हेड़ा चौराहे पर भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें