फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में डीएम: 1.31 लाख की गड़बड़ी मिलने पर ग्राम प्रधान सस्पेंड, जिलाधिकारी ने जांच के लिए गठित की थी कमेटी

Thu, 25 Jan 2024 01:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में वित्तीय गड़बड़ी मिलने पर डीएम दीपक मीणा ने सिवाया गांव के प्रधान को सस्पेंड कर दिया है। डीएम ने कमेटी गठित कर जांच कराई थी।
विज्ञापन
प्रधान किरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में विकास कार्यों में 1.31 लाख की वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिलाधिकारी ने सिवाया ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने कमेटी बनाकर जांच कराई थी। जिसमें गड़बड़ी मिलने पर यह कारवाई हुई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दौराला विकास खंड क्षेत्र में सिवाया के ग्राम प्रधान के खिलाफ अंतरिम जांच के लिए तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित की है। बताया गया कि कंकरखेड़ा निवासी कर्मपाल सिंह ने सिवाया गांव के प्रधान किरेंद्र सिंह पर विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप लगाकर शिकायत की थी। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी विकास पंखुरी जैन और सहायक अभियंता नलकूप रुचिन कुमार से जांच कराई। अधिकारियों ने जांच में कई तरह की वित्तीय गड़बड़ी पाई। 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका के घर मिली लाश: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप, सामने आई ये अहम बात

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों पर रोक लगाते हुए बुधवार को ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया। बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा 38,600 रुपये स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर खर्च किए गए, लेकिन साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं, छह हजार रुपये खर्च कर इंजन खरीदा गया, जिसका कोई उपयोग नहीं हो सका। ऐसे ही 1,31,669 रुपये की अन्य वित्तीय गड़बड़ी सामने आई।

यह भी पढ़ें: करोड़ों का रजिस्ट्री घोटाला: ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, 100 से ज्यादा मिले फर्जी स्टांप, एसआईटी जांच की संभावना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें