फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: बसपा की ओर से होगा उम्मीदवार, भाजपा को हराने की तैयारी में जुटा विपक्ष

Tue, 01 Jun 2021 06:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा को हराने के लिए विपक्ष पूरी तरह तैयारी में जुटा है। आखिर विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार का नाम सामने आ गया है। अब बसपा की ओर से सलोनी गुर्जर चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
जिला पंचायच चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के सामने विपक्ष एकजुट हो गया है। सपा और रालोद अपने सदस्यों में से जिताऊ प्रत्याशी तय नहीं कर पाए हैं। ऐसे में बसपा से निर्वाचित सलोनी गुर्जर का अब विपक्ष की ओर से प्रत्याशी बनना लगभग तय हो चुका है। हालांकि चर्चा यह भी है कि सलोनी को सपा ज्वॉइन कराई जा रही है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में पांच सीट जीतकर आई भाजपा ने एक सप्ताह पहले गौरव चौधरी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विपक्ष अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। हालांकि रालोद नेताओं की सक्रियता के कारण अब बसपा सपा-रालोद से हाथ मिला चुकी है। यह गठबंधन भाजपा को शिकस्त देने के लिए एकजुट हो रहा है। मंगलवार को विपक्ष के प्रत्याशी के रूप में सलोनी की घोषणा हो सकती है। 

शीर्ष नेतृत्व को भेजा गया नाम
अमर उजाला ने लिखा था कि भाजपा के जाट प्रत्याशी के सामने विपक्ष गुर्जर प्रत्याशी को मैदान में उतारने की रणनीति बना रहा है। रविवार रात हुई विपक्ष की बैठक में सकौती निवासी अनुज गुर्जर की पत्नी सलोनी के नाम पर विपक्ष ने अंतिम मुहर लगाकर उनका नाम शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है। 
विज्ञापन


भाजपा पूरी तरह एकजुट
भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी तो है लेकिन कैंट बोर्ड के चुनाव की तरह इस चुनाव में नजर नहीं आ रही। जनप्रतिनिधि और संगठन एकजुट हैं। भाजपाइयों की एकजुटता का कारण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव और प्रदेश में संगठनात्मक स्तर पर संभावित फेरबदल को माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें