फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सूदखोर से परेशान कपड़ा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, 15 लाख बकाया बताकर दी थी धमकी

Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कोटला बाजार में महिलाओं के परिधानों का  कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि व्यापारी ने ब्याज पर 6 लाख रुपये लिए थे,  जबकि 15 लाख का बकाया बताकर उन्हें धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार निवासी कपड़ा व्यापारी शफी अंसारी ने सूदखोर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने सूदखोर से छह लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। सूदखोर 15 लाख रुपये का बकाया बताकर रुपये देने का दबाव बना रहा था। रुपये न देने पर पुलिस से केस कराने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोटला मंडी निवासी शफी अंसारी महिलाओं के परिधानों का कारोबार करते थे। पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने लिसाड़ी गेट इस्लामाबाद निवासी सूदखोर से पांच साल पहले छह लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

परिवार का दावा है कि असल रकम किश्तों में चुका दी गई थी, लेकिन सूदखोर की ओर से 15 लाख रुपये का बकाया बताकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसकी ओर से पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी। इसके चलते शफी अंसारी काफी दिन से तनाव में थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसी तनाव में सोमवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान सोमवार शाम को व्यापारी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शहर में इससे पहले भी कुछ व्यापारियों सहित अन्य लोग सूदखोरों के दबाव में ऐसा कदम उठा चुके हैं।

पहले यह हुई प्रमुख घटनाएं
- 11 फरवरी 2022 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी निवासी व्यापारी योगेंद्र सिंह ने सूदखोर राजकुमार सिरोही से परेशान होकर कुटी चौराहे के पास गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। योगेंद्र सिंह की पत्नी अनुपमा ने मुकदमा दर्ज कराया था।

- 16 अप्रैल 2022 को लिसाड़ी गेट के न्यू शानदार कॉलोनी निवासी अखलाक ने सूदखोर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। लिसाड़ी गेट थाने में सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

- 27 जुलाई 2021 को एसएसपी ऑफिस में मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी देवेंद्र सिंह ने सूदखोर से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में भावनपुर निवासी सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें