Meerut News : सांप के काटने के बाद दिलशाद ने उसे मार डाला। लेकिन दिलशाद की भी मौत हो गई। वहीं, सांपों के साथ खेलने का उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किठौर के कस्बा में सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया और मृतक का शव सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। अब युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मृतक दिलशाद सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। बताया गया कि दिलशाद ऐसी ही सांप के साथ खेलता था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, कस्बा निवासी दिलशाद पुत्र निसार सांप पकड़ने में रुचि रखता था। मंगलवार रात हापुड़ स्टैंड स्थित एक घर में सांप निकलने की सूचना पर दिलशाद वहां पहुंच गया। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया।
इसके बाग दिलशाद ने सांप को मार दिया और उसका जहर निकालने के लिए अपने अंगूठे में चीरा लगा लिया और घर आकर सो गया। बुधवार तड़के लगभग तीन बजे दिलशाद की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे मेरठ स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।