फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़... पकड़े जाने पर फूट-फूटकर रोई महिला डॉक्टर, तीन दलाल भी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 11:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रोहतक की टीम ने मेरठ पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को साथ लेकर जागृति विहार सेक्टर पांच में ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। यहां रंगेहाथ आरोपी पकड़े गए। हालांकि डॉक्टर के समर्थन में आईएमए आ गया और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
छापा मारने के विरोध में हंगामा करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार शाम गढ़ रोड पर जागृति विहार सेक्टर पांच में ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस और मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी साथ रही। यहां से सेंटर संचालिका डॉ. छवि बंसल और तीन दलालों नंगलाताशी निवासी अनिल, नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी पवन और गोविंदपुरी निवासी हेमंदर को गिरफ्तार किया है। इन पर भ्रूण लिंग जांच कराने का आरोप है।
विज्ञापन

रंगेहाथ पकड़े गए दलाल। - फोटो : अमर उजाला
गर्भाधान पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) टीम के नोडल अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि रोहतक की टीम को सूचना मिली थी कि जागृति विहार सेक्टर पांच स्थित ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ छापा मारा। गभर्वती महिला रोहतक स्वास्थ्य विभाग के पहले से संपर्क में थी। महिला का तीन दलालों के जरिये 30 हजार रुपये में भ्रूण लिंग परीक्षण कराना तय हुआ था। 
 

धरना देते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
एक हजार रुपये (500 के दो नोट) अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिसेप्शन पर रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए थे, जिनमें से 300 रुपये वापस होने थे। इसी दौरान टीम ने छापा मारकर रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों नोटों की सीरीज भी मैच हो गई। रोहतक की टीम ने दावा किया कि 6 बार रेकी करने पर अब 7वीं बार पुष्टि होने पर छापा मारा है। अल्ट्रासाउंड होने पर गर्भवती महिला का फॉर्म (एफ) नहीं भरा था, जो भरना अनिवार्य है।

छापा पड़ने पर रोती डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
थाने जाते समय फूट फूटकर रोई डॉक्टर
डॉक्टर ने खुद को दिल की मरीज बताकर थाने जाने से किया इंकार कर दिया। टीम की सख्ती के बाद साथ में मौजूद महिला कांस्टेबल ने सेंटर से बाहर निकाला और मेरठ एसीएमओ की सरकारी बोलेरो में बैठाकर थाना मेडिकल ले गई। मेडिकल थाने में कुछ अधिवक्ता और आईएमए के पदाधिकारी उन्हें छुड़ाने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर में आने वाले मरीजों का डाटा मांगा, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराया गया। सेंटर संचालिका और अन्य स्टाफ एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
 

विरोध जताते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
आईएमए के चिकित्सकों का हंगामा, हड़ताल की चेतावनी
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा के चिकित्सक डॉ. छवि बंसल के समर्थन में थाने पहुंचे। उन्होंने उन्हें छोड़ने की मांग की। कहा कि उनके पास से न तो रुपये मिले हैं और न ही उन्होंने भ्रूण लिंग परीक्षण किया है। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। बात इस कदर बढ़ी कि चिकित्सक हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि डॉ. छवि की तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया। उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। कहा कि डॉक्टर को फंसाया गया है।
विज्ञापन

विरोध जताते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आईएमए सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. तनुराज सिरोही, डॉ. रवि राणा, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. अजीत चौधरी आदि रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही ने कहा कि आईएमए डॉक्टर के साथ है। आईएमए का कोई डॉक्टर भ्रूण लिंग परीक्षण नहीं करता है। कोई गलतफहमी हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें