प्रधानाध्यापक बोले- सभी आरोप निराधार
कई-कई दिन विद्यालय न आने के बाद भी वह फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्शा देते हैं। समय से विद्यालय भी नहीं आते। उन्होंने मामले की जांच कराकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में प्रधानाध्यापक मनमीत सिंह ने सभी आरोप निराधार बताए। कहा कि स्कूल में सहायक अध्यापक ने एक बच्चे को पीटा था। जब अध्यापक ने उन्हें ऑफिस में बुलाकर समझाया तो वह धमकाने लगे। प्रधानाध्यापक ने प्रधान पर भी आरोप लगाए हैं।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। ग्रामीणों का पत्र भी मुझे नहीं मिला। इसका संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। शिक्षा के मंदिर में किसी से भेदभाव की इजाजत नहीं है।