फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut:  वृद्ध की बीमारी से मौत, जुआ खेलते पकड़े जाने पर बिगड़ी थी तबीयत

Thu, 03 Nov 2022 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे दौराला के मटौर गांव निवासी वृद्ध प्रदीप पुत्र दल सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला के मटौर गांव निवासी वृद्ध प्रदीप पुत्र दल सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने प्रदीप समेत छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा था। प्रदीप की तबीयत बिगड़ने पर शाम को सभी जुआरियों को छोड़ दिया था।

विज्ञापन


दौराला पुलिस ने बुधवार को मटौर गांव से छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। जिनमें गांव निवासी वृद्ध प्रदीप भी था। शाम तक पुलिस ने सभी को हिरासत में रखा।  

यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
विज्ञापन


घर पहुंचने पर प्रदीप की तबीयत बिगड़ी देख परिजनों ने प्रदीप को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, गुरुवार को उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कस्टडी में प्रदीप की मौत होने का आरोप लगाया और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने प्रदीप को प्रताड़ित किया और जब उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे उनके सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पुलिस कस्टडी में प्रदीप की मौत नहीं हुई है। प्रदीप की मौत ब्रेन हेमरेज होने से हुई है। वही, चर्चा है कि पुलिस द्वारा परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


परिजनों ने कारवाई से भी इनकार कर दिया, उन्होंने लिखित में दिया कि पुलिस को पुलिस की कोई गलती नहीं है। बीमार थे, इसलिए मौत हुई। पोस्मार्टम कराने से भी इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें