फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 Oct 2023 07:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा के लाल मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने एक शव को नाले में बहता हुआ देखा। नाले में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह नाले से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हाईवे स्थित लाल मोहम्मदपुर गांव के बीच से एक बड़ा नाला होकर गुजर रहा है, जो बेगम पुल तक जाता है। शुक्रवार दोपहर कुछ ग्रामीण नाले के किनारे खड़े थे। ग्रामीणों ने नाले में बहकर आ रहे एक शव को देखा। शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। नाले में शव बहने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन

नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल की तरफ दौड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को किसी तरह नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक के शव की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन किसी ने भी युवक केशव की पहचान नहीं की।

शव कई दिन पुराना लग रहा था। क्योंकि शव का काफी हिस्सा सड़ चुका है। पुलिस ने शव की जांच की। जिसमें पुलिस को प्रथम दृष्टय युवक संप्रदाय विशेष का लग रहा है। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। शव पीछे से बहकर आ रहा था। आसपास के थानों से युवक की जानकारी जुटाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें