फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाले में पड़ा मिला किशोरी का शव,  20 जनवरी से घर से लापता थी बेटी, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 07 Feb 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कलियागढ़ी से 20 जनवरी को लापता हुई किशोरी का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कालिया गढ़ी निवासी किशोरी(13) की कीर्ति पैलेस नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी 20 जनवरी से घर से लापता थी। किशोरी का बुरी तरह से गल गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मेडिकल के कालिया गढ़ी निवासी एमके राजकुमार ने बताया कि उनकी बेटी जानवी 20 जनवरी की सुबह  करीब 11 बजे सुबह घर से दुकान पर कुछ खाने का सामान लेने गई थी। वापस घर नहीं आई।

परिजनों ने पुलिस चौकी कीर्ति पैलेस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को लोगों ने नाले में एक शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। किशोरी का शव मिलने की जानकारी पर जानवी के परिजन मौके पर गए तो उसकी पहचान हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जिस तरह से नाले में लाश मिली है, उससे किशोरी के साथ  दरिंदगी किए जाने के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें