मेरठ के परतापुर क्षेत्र की एक महिला तांत्रिक के चंगुल में फंस गई। महिला दो सप्ताह से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर परतापुर थाने में तहरीर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
इस महिला की दूसरी शादी सात साल पहले कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद रहने लगा। महिला की ससुराल के पास में ही दिलशाद नाम का व्यक्ति रहता है जो तांत्रिक है। बताया जा रहा है कि महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया। इसके बाद उससे फोन पर बात करने लगी और उसके यहां जाने लगी। 25 नवंबर को वह हापुड़ अपने मामा के यहां शादी में गई थ। वहां से वह लापता हो गई।
परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और तांत्रिक के बारे में बताया। पुलिस ने तांत्रिक दिलशाद को हिरासत में ले लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि युवक को हिरासत में लिया गया। कॉल रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। महिला की युवक से फोन पर काफी बात होती थी। महिला की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासे किया जाएगा।