फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: आवारा कुत्ते के हमले में महिला घायल, युवक पर घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 17 Dec 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नौचंदी के जैदी फार्म में मकान के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। वहीं आनंन निकेतन कॉलोनी में एक महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई। पढ़ें मेरठ से अपराध समाचार।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी के जैदी फार्म में मकान के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि जैदी फर्म में वह परिवार संग रहते हैं।

विज्ञापन


14 दिसंबर को आबिद, शाहिद जावेद राशिद घर में घुस आए। तमंचे, चाकू, डंडे से लैस आरोपियों ने परिवार की महिला, उसके पति और बेटी को पीटा। उन्हें मकान खाली करने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी से छेड़छाड़ की और घर में तोड़फोड़ की गई। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।

चोरी के बिजली तारों से लदी गाड़ी सहित चार गिरफ्तार
स्वाॅट टीम और परतापुर पुलिस ने चुराए गए बिजली के तार सहित चार बदमाशों को एक गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के तार गाजियाबाद में बेचने जा रहे थे। इनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। 

गंगानगर स्थित बक्सर के पास दो दिन पूर्व बंद पड़ी विद्युत लाइन से करीब 11 क्विंटल तार चोरी किया गया था। इसकी तहरीर गंगानगर थाने में दी गई थी। परतापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहिउद्दीनपुर के पास खरखौदा मोड़ से चार युवकों को गाड़ी सहित पकड़ा था। 

स्वाॅट टीम प्रभारी संजय पांडे के मुताबिक आरोपियों में असलम निवासी लखीपुरा काॅलोनी लोहियानगर कबाड़ी है। इनके अलावा आमिर खान निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट, जाकिर निवासी गोकलपुर थाना भावनपुर और आमिर निवासी थाना सलामाबाद मुरादनगर हैं। ये बिजली के तार चोरी कर कबाड़ी असलम के माध्यम से बेचते थे। उन्होंने बताया कि मेरठ में तार बेचने के लिए कोई नहीं मिला। इसके बाद उनकी गाजियाबाद में किसी व्यक्ति के साथ डील हुई थी। इस डील के तहत वे चोरी के तार गाजियाबाद में बेचने वाले थे। 

 

युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
मेरठ के टीपीनगर में रहने वाली एक युवती को एक युवक पीछा करके परेशान कर रहा है। वह उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दे रहा है। वह युवती को अपने दोस्तों के साथ घूमने का भी दबा बना रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह युवती बागपत रोड स्थित अस्पताल में काम करती है। वह टीपीनगर थाने पहुंची। उसने बताया कि लावड़ क्षेत्र का युवक उसके साथ एक कॉलेज में पढ़ाई करता था। इस दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। युवक उसे घुमाने के लिए ले जाने लगा। आरोप है कि कई बार होटल में ले जाकर अश्लीलता की और वीडियो भी बनाया। 

अब युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि युवक रोजाना उसका पीछा कर रहा है। दबाव डाल रहा है कि उसके दोस्तों के साथ होटल में घूमने के लिए जाए। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। टीपीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 

आवारा कुत्ते ने किया हमला, महिला घायल
जिले में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अब आनंद निकेतन कॉलोनी में एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर पर काट लिया। इससे वह घबरा गई और जमीन पर गिर पड़ी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया और निजी अस्पताल में उपचार कराया। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम कुछ नहीं कर रहा है।

सोफीपुर-लावड़ रोड स्थित आनंद निकेतन काॅलोनी स्थित बी ब्लाक मेंं आवारा कुत्तों के डर से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को सोफीपुर निवासी गीता काॅलोनी के एक घर से निकलकर जा रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसके पैर पर काट दिया। हमले से महिला की चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंचे और महिला को बचाया।

काॅलोनी निवासी आशीष गुप्ता, रूबी सिंह, पूनम ग्रोवर, रूकमेश, योगेंद्र सहित अन्य का कहना है कि आवारा कुत्तों के डर से बाजार और बच्चों का स्कूल आना-जाना तक मुश्किल हो रहा है। पहले भी कई बार कुत्ते हमले कर चुके हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि एंटी रैबीज इंजेक्शन और कुत्तों के बधियाकरण करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्कूल की 100 गज की परिधि में नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद
मेरठ में बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार अब स्कूलों में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के दो साइन बोर्ड लगाना अनिवार्य है। साथ ही प्रधानाचार्य को ये सुनिश्चित करना है कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज की परिधि में कोई भी तंबाकू उत्पाद की बिक्री न हो।    

विकास भवन में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग व स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई, जिसमें इस आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्णय लिया गया। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के रीजनल कोर्डिनेटर सुरजीत सिंह ने प्रेेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त करने के लिए अब एक स्कोर कार्ड भरना अनिवार्य होगा, जिसमें तंबाकू नियंत्रण संबंधी 9 गतिविधियों पर प्रधानाचार्य को अपने स्कूल का स्वयं मूल्याकंन करना होगा, तभी स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की गाइडलाइन के अनुपालन पर विशेष बल दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें