फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त, बच्चों के विवाद में भिड़े बड़े

Thu, 12 Oct 2023 03:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा निवासी कौशल के रूप में हुई महिला के शव की शिनाख्त

विज्ञापन


परीक्षितगढ़ में दो दिन पूर्व गंगा किनारे नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की शिनाख्त जिला अमरोहा निवासी कौशल के रूप में हुई।  मंंगलवार की देर शाम पुलिस को गंगा किनारे डाकू के डेरे में महिला का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिला अमरोहा के गांव जत्था निवासी दयाराम पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शव की शनाख्त की। 

खुद की हत्या की आशंका जताई 
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुई गो-रक्षक आसिफ भारती की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे पीड़ित के भाई ने अब अपनी हत्या का अंदेशा जताया है। पीड़ित का आरोप है कि गैंगस्टर के वांटेड बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपियों ने अब उसकी भी हत्या की सुपारी दे दी है। सद्दीकनगर निवासी इमरान भारती बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। इमरान ने बताया कि उसके एक गौ रक्षक भाई की कई साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएसपी ने ब्रह्मपुरी पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं। 

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े 
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ कर खींचने का प्रयास किया। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। लोहियानगर इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत
विज्ञापन

पति पर मारपीट का आरोप 
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हुमा की शादी आठ साल पहले शाहरुख से हुई थी। शादी के बाद से पति शराब पीकर आए दिन मारपीट कर परेशान करता है। बुधवार रात को पति ने नशे की हालत में मारपीट कर जान से करने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें