फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: भाजपा पार्षदों का थाने में हंगामा, 100 से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले, मचा हड़कंप

Thu, 16 Nov 2023 10:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इनमें सात इंस्पेक्टर, 28 दरोगा और 68 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा पार्षदों ने किया थाने में हंगामा

विज्ञापन

मेरठ में भाजपा पार्षदों ने बुधवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उत्तम सैनी का आरोप था कि पुरानी मोहनपुरी निवासी ऋषभ सिंह से दो दिन पहले मारपीट करते हुए चेन और नकदी लूट ली गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला लूट का नहीं मारपीट का था। पार्षद संजय सैनी, पार्षद पवन चौधरी, पूर्व पार्षद अंशुल गुप्ता, महेंद्र पटेल, अभिषेक मौर्या, अखिल गोयल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में मारपीट, दो दबोचे
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने घर में घुसकर छेड़छाड़ व हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक कांशीराम कॉलोनी में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने घर घुसकर मारपीट व युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।  इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।

एसएसपी ने 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी इधर-उधर किए
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए। इनमें सात इंस्पेक्टर, 28 दरोगा और 68 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज प्रकरण हटाए गए इंस्पेक्टर संजय पांडेय को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को मवाना में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनाती दी गई है।

लापरवाही में खरखौदा इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
मेरठ में लगातार मिल रही शिकायतों व काम में लापरवाही करने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने खरखौदा इंस्पेक्टर राजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीआरबी प्रभारी दरोगा योगेंद्र सिंह को इंचौली थाना प्रभारी बनाया है। सरधना इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी को पहले इंचौली थाना प्रभारी बनाया, फिर आदेश निरस्त कर पुलिस कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया है।

जिम का सामान चोरी करने वाला पकड़ा
मेरठ में लोहियानगर पुलिस ने जिम के कारखाने में चोरी करने वाले लिसाड़ी गेट रिहान गार्डन निवासी सुहैल को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। दो दिन पहले बजौट गांव के रहने वाले महमूद के कारखाने से जिम का सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से जुर्रानपुर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: छह दोस्तों की मौत: ट्रक का ब्रेक लगते ही मची चीख-पुकार, छिन गईं खुशियां, शुभम की नौ दिसंबर को होनी थी शादी
विज्ञापन

अपहरण का नहीं गाली-गलौज का निकला मामला
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-7 में बच्चे के अपहरण और फायरिंग का मामला शराब पीकर गाली-गलौज करने का निकला। जागृति विहार सेक्टर-7 में नितिन त्यागी ने मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले जुगनू पर तीन वर्ष के बेटे एकांश का अपहरण करने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर पिस्टल से फायरिंग की बात कही थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले की जांच कराई तो मामला शराब पीकर गाली-गलौज का निकला है। पुलिस आरोपी का पहले भी 151 में चालान कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP: नाना मिठाई खा लो फिर न जाने कब मिलूं! भाईदूज पर मामा-भांजे की मौत से मचा कोहराम, बहनों को रो रोकर बुरा हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें