फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक आस्था : देवी के मंदिर में अपनी गर्दन काटी, खून से दीये जलाए, फिर युवती ने उठाया खतरनाक कदम

Wed, 18 Aug 2021 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवी मां को प्रसन्न करने के लिए युवती ने मंदिर में चाकू से अपनी गर्दन काटी और फिर खून चढ़ाया, इसके बाद पेड़ से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
अंधविश्वास - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा में आस्था के नाम पर हुई एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आस्था और अंधविश्वास के नाम पर अपनी ही जिंदगी खत्म कर डाली। युवती ने देवी मां को खुश करने के लिए मंदिर में जाकर अपनी ही बलि दे डाली।
विज्ञापन


युवती ने जिस तरह इस पूरी घटना को अंजाम दिया वह खौफनाक थी। हालांकि युवती के परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के युवती के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीण युवती के इस कदम से हैरान हैं। आगे जानें कैसे युवती ने खौफनाक ढंग से मंदिर में मौत को लगाया गले। 
  
मेरठ के खरखौदा में मंगलवार शाम को एक ग्रामीण मंदिर परिसर में घूमने के लिए पहुंचा तो अंदर का दृश्य देखकर घबरा गए। यहां एक युवती का शव परिसर में पेड़ से लटका हुआ था जिसके चारों ओर खून ही खून पड़ा था। ग्रामीण ने सूचना अन्य गांव वालों को दी जिसके बाद ग्रामीण मौके पर दौड़े और घटना की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार शाम को युवती मंदिर में गई थी, जहां उसने पूजा करने के लिए दीपक जलाए। इसके बाद उसने चाकू से अपनी गर्दन काटी और सभी दीपों में अपना खून डाला। उसने देवी पर अपना खून चढ़ाया और फिर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। 

ग्रामीणों के अनुसार मंदिर जंगल की ओर है। ऐसे में कम ही लोग वहां जाते हैं। शाम को गांव का कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में गया तो वहां युवती का शव लटका देखकर गांव वालों को सूचित किया।

युवती के बलि देने की सूचना पर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीण व युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती ने माता को खुश करने के लिए अपनी बलि दी है। मंदिर के अंदर एक चाकू और दीपों में खून मिला है। 

वहीं मंदिर परिसर में जिस पेड़ से लटकर युवती ने आत्महत्या की वहां भी चारों ओर खून ही खून पड़ा था। वहीं युवती के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें