फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिन निकलते ही पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गोकशों को लगी गोली, एक क्विंटल गोमांस बरामद

Tue, 01 Aug 2023 09:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के मवाना में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव सठला में गोवंश कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान गोवंश कटान करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके एक क्विंटल गोमांस बरामद किया है।

मंगलवार तड़के करीब 4.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सठला के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे है। इस सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा ईंख के खेत की घेराबंदी की गई तो गोकशी कर रहे बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर जान से मरने की नियत से फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बांये पैर में गोली लग गई, जिसका नाम साकिब पुत्र बाबू निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ है।

वहीं, दूसरे बदमाश के भी बांये पैर में ही गोली लगी, जिसका नाम नदीम पुत्र बाबू निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ बताया गया। इनके कब्जे से करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद हुआ है। इसके अलावा गोवंश काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Seema Haidar News: तो क्या हिंदी फिल्म में नजर आएंगी सीमा हैदर, मुंबई के इस प्रोडक्शन हाउस से मिला ऑफर
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मवाना में भर्ती कराया है। जहां से घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, व दो खोखे बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्वामी यतीन्द्रानंद के तीखे बोल, कहा-धार्मिक यात्राओं पर पत्थर बरसाने वालों को गोली से दिया जाए जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें