सोमवार की देर रात दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवल कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए कंकर खेड़ा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
मंगलवार सुबह उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विवाह में छह लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन इसके बाद भी और दहेज मांग कर ससुराल वाले सीमा का उत्पीड़न और मारपीट कर रहे थे।
तीन दिन पहले दोनों दिल्ली से भोला आए थे। ससुराल वाले सीमा के दिल्ली जाने पर खुश नहीं थे। वे दिल्ली आने-जाने में खर्च हुए दो हजार रुपए की मांग सीमा से कर रहे थे। इसको लेकर ससुराल वालों ने सीमा को जहर दे दिया।
वहीं ससुराल वालों का कहना है कि दंपती ने गृह क्लेश में जहर खाया है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतका के पिता ओम प्रकाश ने पति सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है।