पूरा पैसा नहीं तो, कब्जा नहीं
जब तक पूरा मुआवजा और विकसित भूखंड नहीं मिलेंगे हम जमीन पर कब्जा नहीं देंगे। तीन महीने से हम बैठे हैं, सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। - धर्मपाल सिंह, अध्यक्ष, अर्जित भूमि किसान संगठन
सिर्फ आश्वासन मिला
कई बार अधिकारियों और विधायक ने आश्वासन देकर हमें चुप करा दिया। अब हम खेतों की बुवाई करेंगे। - बिल्लू, किसान
आज सभी 7 सेक्टरों में चलाएंगे ट्रैक्टर
किसानों का कहना है कि आवास विकास ने उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया। तय हुआ कि छह प्रतिशत विकसित भूखंड किसानों को दिए जाएंगे। आवास विकास अब पांच प्रतिशत कह रहा है। न ही 666 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बढ़ा मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने मंगलवार को एलान कर दिया कि अब वह सभी सात सेक्टरों की जमीन ट्रैक्टर चलाकर जोतेंगे। इसके बाद बुधवार सुबह किसान ट्रैक्टर और टिलर लेकर भूमि को जोतने पहुंच गए।
कर रहे हैं बात
हम कई बार आवास आयुक्त से किसानों के संबंध में वार्ता कर चुके हैं। किसानों को भी बुलाकर वार्ता की गई। पूरा मामला शासन में विचाराधीन है। दक्षिण विधायक डा.सोमेंद्र तोमर ने भी दो बार आवास आयुक्त से किसानों की समस्याओं पर वार्ता की है। - एमबी कौशिक, अधिशासी अभियंता, आवास-विकास परिषद