फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : मेडिकल से बच्चा लापता, अपहरण की आशंका, धरने पर बैठीं मां और बहन  

Mon, 21 Mar 2022 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

रविवार को लापता बच्चे कार्तिक की मां और बहन सोमवार को पुलिस थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर घर भेजा और बच्चे की जल्द बरामदगी को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कार्तिक की मां और बहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल में एक बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की तहरीर मेडिकल थाने में देते हुए बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बरामदगी का आश्वासन दिया है। वहीं सोमवार को बच्च्चे की मां और बहन उसकी बरामदगी को लेकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद शाहपुर डिग्गी निवासी राजेश कुमार गोस्वामी मंशा देवी मंदिर पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं। राजेश ने बताया कि रविवार दोपहर उनकी पत्नी अपने साथ 14 वर्षीय बेटे कार्तिक गोस्वामी को लेकर दुकान पर आईं थी। वह कार्तिक को दुकान पर छोड़कर मंदिर चली गई। 

यह भी पढ़ें : यूपी: कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन


करीब साढ़े बारह बजे कार्तिक खाना खाने के लिए दुकान से पैदल ही घर निकल गया। कई घंटे बाद भी किशोर घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में कार्तिक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को लापता बच्चे कार्तिक की मां और बहन पुलिस थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर घर भेजा और बच्चे की जल्द बरामदगी को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें