फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: CCSU के हॉस्टल में मीट और पनीर पर बवाल, जमकर मारपीट, आज विवि के अधिकारियों का घेराव करेंगे छात्र

Sun, 17 Dec 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में शनिवार  देर रात हॉस्टल में मीट लेकर आने के विवाद में मारपीट व हंगामा हो गया। इस दौरान टेबल टेनिस की टेबल तोड़ी गई तो मैस में भी तोड़फोड़ की गई। आज छात्रों ने अधिकारियों का घेराव करने की बात कही।
विज्ञापन
सीसीएसयू में मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में मीट लाने पर शनिवार देर रात बखेड़ा हो गया। मैस में तोड़फोड़ कर दी। छात्रों ने बर्तन और पैकेट फेंक दिया। इसके बाद कमरा नंबर 77 और 78 में छात्रों के बीच मारपीट हुई। कमरों में भी तोड़फोड़ की गई। बेकाबू छात्रों ने टेबल टेनिस की टेबल और गमले भी तोड़ दिए। 

विज्ञापन


सूचना पर पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठी फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। मारपीट में घायल एक छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वीडियो के आधार पर छात्रों की शनाख्त परेड भी कराई गई। सुरक्षा के मद्देनजर विवि में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

टूटे पड़े गमले - फोटो : Amar Ujala
शनिवार रात दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल के मैस में बीटेक छात्र बाहर से खाना लेकर आए थे, जो मैस की थाली में खा रहे थे। सेकंड ईयर और प्रथम ईयर के छात्रों को लगा कि वह मीट लेकर आए हैं। कुछ छात्रों ने उनकी प्लेट और पास में रखा सब्जी का पैकेट फेंक दिया।

इसके बाद दोनों पक्षों के छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह यहां से मामला निपटा तो छात्र कमरा नंबर 77 और 78 में पहुंच गए। यहां भी मारपीट हुई। छात्र आकाश कटारिया घायल हो गया। छात्र के सिर में चोट के चलते उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 

मारपीट में गिरी टोपी - फोटो : Amar Ujala
कुछ देर बाद महाराणा प्रताप हॉस्टल के छात्र भी आ गए। दीनदयाल और महाराणा प्रताप हॉस्टल के छात्रों में भी मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने यहां पर हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को तितर-बितर किया।

लाठी-डंडे लेकर हंगामा और मारपीट कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। वहीं चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल भी आ गए। उन्होंने भी पुलिस के साथ मामले को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं वीडियो से छात्रों की परेड कराई गई। फिलहाल एक की पहचान हुई है जिसको थाने में भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन

मेडिकल थाना प्रभारी ने बताया कि मैस में खाना खाने के दौरान थर्ड ईयर के एक छात्र ने पनीर की सब्जी बाहर से मंगाई थी। ऐसे में अन्य छात्रों को शक हुआ कि मीट मंगाया गया है, जिसको लेकर विवाद हुआ है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि छात्रों को चिह्नित किया जा रहा है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्टल में नशे का सामान भी चला जा रहा है। एकतरफ तो छात्र बीटेक की पढ़ाई कर रहे है तो दूसरी तरफ एक रूम में हुक्का मिलने से पुलिस और विवि के अधिकारी भी हैरान रह गए। यह हुक्का कब और कौन लाया, इसकी जांच भी की जा रही है। वहीं छात्रों ने आज विवि के अधिकारियों को घेराव करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें