Meerut News : ट्रांसलेम एकेडमी की एक बस शुक्रवार सुबहछोटा मवाना पुलिस चौकी के पास अचानक से गड्ढे में उछल गई। जिससे बस पीछे की ओर बैठे चार बच्चे घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सड़कों का हाल कैसा है, इस बात का अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। छोटा मवाना में शुक्रवार को ट्रांसलेम एकेडमी की एक बच्चों को लेकर जा रही थी, इसी दौरान छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास गड्ढा होने के कारण बस पीछे से उछल गई। जिस वजह से चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि मवाना रोड रजपुरा स्थित ट्रांसलेम एकेडमी है। शुक्रवार सुबह रूट नंबर 15 की बस मवाना से बच्चों को लेने गई थी। वहीं, लौटते समय बस में 33 छात्र-छात्राएं सवार थे। इसी बीच छोटा मवाना पुलिस चौकी के सामने मोड़ पर अचानक से गड्ढा पड़ गया, जिससे बस पीछे की ओर से उछल गई। वहीं, बस में पीछली सीट पर बैठे चार छात्र घायल हो गए।
इसके बाद चालक बस को स्कूल में लेकर चला गया। स्कूल प्रशासन ने सभी घायल छात्रों का गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में उपचार कराया। उधर, घटना की जानकारी पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल हुए छात्र देव, आदेश्वर, रोहन, आरव हैं।