उत्तर प्रदेश के मेरठ में सड़कों का हाल कैसा है, इस बात का अंदाजा इसी खबर से लगाया जा सकता है। छोटा मवाना में शुक्रवार को ट्रांसलेम एकेडमी की एक बच्चों को लेकर जा रही थी, इसी दौरान छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास गड्ढा होने के कारण बस पीछे से उछल गई। जिस वजह से चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को गंगानगर स्थित दिव्य ज्योति अस्पताल में उपचार दिलाया गया।