सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव मेडिकल मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालिक मनोज कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले ही दौराला सिवाय निवासी पिंटू उसके पास काम करने के लिए आया था। कई वर्षों से उसके पास कारीगर का काम कर रहा था। बीच में काम छोड़ दिया करता था। फिलहाल वह काम कर रहा था, लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मृतक के मुंह, नाक और कान से ब्लड निकल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।