इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। वहीं आरोपियों के साथी भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों में पीड़ित युवक व उसके साथी के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर जमकर हुड़दंग मचाया।
मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर भगदड़ का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सुफियान, आदिल व लल्लो के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।