फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News:चाणक्यपुरी में बेच दी सरकारी जमीन, अवैध कब्जा किया, बच्चों के विवाद में मारपीट

Mon, 05 May 2025 11:50 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लोहिया नगर पुलिस ने सोहेल उर्फ छोटा निवासी कृष्णापाड़ा को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।
विज्ञापन
टीपी नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चाणक्यपुरी कालोनी में करोड़ों की सरकारी जमीन को कुछ लोगों ने बेच दिया। अब जमीन पर पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम और एमडीए ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। उधर, शिकायतकर्ता ने कमिश्नर से अवैध निर्माण को गिराने और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति ने कमिश्नर से शिकायत की है कि आवास विकास परिषद की जागृति विहार योजना संख्या 11 की प्रस्तावित 36 मीटर चौड़ी पर खसरा नंबर 243 और 246 ग्राम सरायकाजी की जमीन में चाणक्यपुरी कालोनी है। इसमें करोड़ों की सरकारी भूमि है। जिसको कुछ लोगों ने 2023-24 में प्राइवेट लोगों को बेच दिया। उसी समय सरकारी जमीन पर मकान निर्माण शुरू किया गया था। शिकायत के बाद नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम ने सरकारी भूमि की पैमाइश करके निर्माण कार्य रुकवा दिया था। अब फिर से कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जा करने के लिए भवन निर्माण शुरू कर दिया है। 

नगर में घूम रहे गोवंशों को गोशाला में पहुंचाया
मवाना में घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाया गया। नगर निवासी अक्षत शर्मा ने बताया कि उन्होंने साथियों के साथ मिलकर नगर में सड़कों पर घूम रहे दो गोवंशों को सही सलामत गोशाला पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। साथ ही जो गोपालक गाय को दूध न देने के कारण सड़क पर छोड़कर चले जाते हैं। 

विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, सिर फोड़ा
इंचौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद बीचबचाव हो गया। घर के बाहर खड़े युवक को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

मोनू शुक्रवार की सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव निवासी नौनी अपनी बाइक पर आया और पीड़ित को धमकी देते हुए तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी अपने चचेरे भाई लवित के साथ पहुंचा और पीड़ित के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नितिन पांडेय का कहना है कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर कर कार्रवाई की जा रही है। 

मुकदमा वापस न लेने पर महिला को दी धमकी
धर्मांतरण का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी आसिफ ने महिला को हत्या की धमकी दी। 13 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। रुपये न देने पर आरोपी की महिला साथी ने पीड़ित के आपत्तिजनक फोटो और चैट के स्क्रीनशॉट उसके पति को भेज दिए। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला शादी के बाद वर्ष 2023 में आसिफ नाम के युवक के साथ घर से चली गई थी। महिला के पिता ने आसिफ के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि आसिफ यह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। वह 13 लाख की रंगदारी भी मांग रहा है। आसिफ और उसकी दिल्ली के गांधीनगर निवासी साथी रिमशा शेख अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकी दे रहे हैं।

आरोप है कि रिमशा सोशल मीडिया पर आकांक्षा चौधरी के नाम से आईडी बनाकर पीड़िता के पति के पास उसके आपत्तिजनक फोटो और चैट के स्क्रीनशॉट भेज रही है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

किशोरी से किया दुष्कर्म साथियों ने की पहरेदारी
हस्तिनापुर में कस्बे की एक काॅलोनी में 14 साल की किशोरी से आरोपी शिवम ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी के दो साथी घर के बाहर पहरेदारी करते रहे। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। सोमवार पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
हस्तिनापुर थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि शनिवार को उनका परिवार घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी शिवम ने घर में घुसकर उनकी बेटी से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उनके घर पर लौटने पर बेटी ने आपबीती सुनाई। 
आरोप है कि इससे पहले आरोपी ने मंगलवार को भी दुष्कर्म किया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया पीड़िता की मां की ओर से मुख्य आरोपी शिवम और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद

मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल बंद
मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल 52 लाख क्विंतल गन्ने की पेराई करने के बाद बंद हो गई। मार्च तक का गन्ना भुगतान किया जा चुका है। बकाया गन्ना भुगतान मई माह में किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।  गन्ना पेराई सत्र 2024-25 पूरा हो गया है। जिले की सकौती, किनौनी चीनी मिली पहले ही पेराई सत्र पूरा कर चुकी हैं। शनिवार को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल भी बंद हो गई। चीनी मिल के महाप्रबंधक कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि चीनी मिल ने पिछले साल 50 लाख क्विंतल गन्ने की पेराई की थी। इस बार यह बढ़कर 52 लाख क्विंतल पहुंच गई है। पूरे साल किसानों को समय पर गन्ना भुगतान किया गया।  

जाट महासभा के सदस्य के निधन पर शोक
जाट महासभा की नव नियुक्त कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जाट भवन जनकपुरी में हुई। सर्वप्रथम जाट महासभा के सदस्य रहे योगेश सहारण के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय दिया। महासभा की ओर से गरीब छात्रों की पढ़ाई, समाज के उत्थान के लिए किए जाने वाले आदि कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष कर्नल एसपी सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सह सचिव जयराज सिंह, कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह राठी, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मलिक के साथ कार्यकरिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

संगठन के लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका संगठन को गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण है। भाजपा मेरठ महानगर की प्रथम बैठक रविवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि बैठक में संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं सुचारू रूप से संचालित करने पर विचार किया गया। महामंत्री महेश बाली, पीयूष शास्त्री, रवीश अग्रवाल, ममता मित्तल ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। 

किसानों का शोषण सहन नहीं करेंगे
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की किसान पंचायत रविवार को किठौर के राधना गांव में हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि किसानों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का घेराव ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकित पहलवान ने की। कार्यक्रम का आयोजन संदीप चौधरी की ओर से किया गया। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी विदाई
हस्तिनापुर के गांव किशोरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता कुसुमलता राव को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। ग्राम प्रधान रितु चौधरी ने बताया कि कुसुमलता ने करीब 34 वर्ष आंगनबाड़ी केंद्र में अपनी सेवाएं दी। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके निमित्त रविवार को आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, सीएचओ आदि ने मिलकर विदाई समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत भवन पर किया। सेवानिवृत हुई कुसुमलता राव को सम्मानित किया और फूल माला पहनाकर विदा किया। 

असामाजिक तत्वों के विरोध में बैठक
रोहटा थानाक्षेत्र में ग्राम पंचायत मीरपुर-लाहौरगढ़ में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गांव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन ग्रामीणों के विरुद्ध पुलिस-प्रशासन व कोर्ट तक में लगातार झूठी शिकायत की जाती रही है। उनसे तंग आकर समस्त ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर सर्वसम्मति से असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।  
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी को किया गिरफ्तार
लोहिया नगर पुलिस ने सोहेल उर्फ छोटा निवासी कृष्णापाड़ा को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला और क्रिमिनल लॉ एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें आरोपी लोहियानगर थाने से वांछित चल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

स्क्रैप व्यापारी से लूट के मामले में फुटेज खंगाले
लोहियानगर में आशियाना कॉलोनी निवासी स्क्रैप व्यापारी जाहिदुल से 40 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को बीस से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। जाहिदुल से शनिवार रात तीन बदमाश हथियार के बल पर 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे।  सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को पहचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
टीपीनगर पुलिस ने नौचंदी ट्रेन में यात्री से आईफोन छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आई फोन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपी नितिन और ललित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

परतापुर निवासी गौरव पाठक शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस से आ रहे थे। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से हापुड़ खुर्जा लाइन पर जा रही थी, तो मलियाना फाटक के पास खिड़की में बैठे गौरव पाठक से दो युवक मोबाइल छीन कर भाग गए।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आराेपी नितिन निवासी चांदना चौक शिवपुरम थाना टीपीनगर और ललित निवासी जुगला मंदिर के पास नई बस्ती टीपीनगर को नवीन मंडी के पीछे वाले रास्ते से शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। ललित के कब्जे से छीना गया आईफोन  व नितिन के कब्जे से चाकू बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें