फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे: 23 दिसंबर से पहले हटेंगे लाल बैरियर, नितिन गड़करी के आने से पहले किया जा रहा निरीक्षण 

Mon, 20 Dec 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नितिन गड़करी के आगमन से पहले एनएचएआई और उसकी निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा लिमिटेड के अधिकारी लगातार एक्सप्रेसवे की स्थिति और टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित उद्घाटन के मद्देनजर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के आगमन से पहले ही तमाम तैयारियों को परखा जा रहा है। नितिन गड़करी का 23 दिसंबर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


इससे पहले एनएचएआई और उसकी निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा लिमिटेड के अधिकारी लगातार एक्सप्रेसवे की स्थिति और टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: यूपी के इस जिले में रोज बर्बाद हो रही कोरोना वैक्सीन की 50 से अधिक डोज, ये है असली वजह
विज्ञापन

 

रविवार को भी दोनों टीमों ने डासना से लेकर काशी टोल प्लाजा के कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया। एनएचएआई के पीडी अरविंद कुमार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बैरवा सहित अन्य सदस्यों की टीम एक्सप्रेसवे पर पहुंची। टीम ने काशी टोल प्लाजा के सभी 19 केबिनों के कंप्यूटर चेक किए। 
विज्ञापन


इनमें दो कंप्यूटरों में खामी मिलने पर संबंधित इंजीनियरों को चेताया गया कि इन्हें जल्द ही अपडेट कर दिया जाए। पीडी ने कहा कि 23 दिसंबर से पहले एक्सप्रेसवे से रेड बैरियर हट जाने चाहिएं। टीम ने डेढ किलोमीटर के गोल चक्कर के सुंदरीकरण को भी देखा और संतोष जताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें